उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक कृष्णा नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अमित राय मौजूद रहे। वहीं शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भुवनेश भूषण ने भी बैठक में हिस्सा लिया।