{"_id":"6a8d5fad92c23f4157006161","slug":"video-122-couples-tie-the-knot-in-mass-wedding-ceremony-in-tundla-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक साथ 122 दुल्हन, दूल्हों ने थामे हाथ; सामूहिक विवाह समारोह बना खुशियों का गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक साथ 122 दुल्हन, दूल्हों ने थामे हाथ; सामूहिक विवाह समारोह बना खुशियों का गवाह
फिरोजाबाद के टूंडला में समाज कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को फिरोजाबाद हाईवे स्थित लक्ष्मी फॉर्म हाउस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 122 हिंदू और मुस्लिम जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
जनपद की सभी ब्लॉक से सामूहिक विवाह समारोह में 112 हिंदू जोड़ों ने साथ फेरे लिए। वहीं, 12 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। वर-वधू के परिजन और रिश्तेदार भी पहुंचे। विवाह की रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं। समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को शासन की योजना के तहत निर्धारित सहायता एवं उपहार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
समारोह स्थल पर विवाह की तैयारियां पहले से की गई थीं। अलग-अलग जोड़ों के लिए विवाह की व्यवस्था की गई। एक साथ कई जोड़ों के विवाह होने से समारोह स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। वर-वधू के परिजनों में भी खुशी देखने को मिली।
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता करना है। योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ ही विवाह का आयोजन सामूहिक रूप से कराया जाता है। इससे परिवारों पर विवाह का आर्थिक बोझ कम होता है।
समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की राजवती देवी, रॉबिन यादव, ब्रजेश कुमार, बीडीओ राजीव कुमार गौतम, प्रभात रंजन, दिलीप यादव, मनीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।