Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Youth Congress protest in Hansi against the recent lathi-charge on students in Delhi.
{"_id":"6a8d5bc155bb0dd5be0935c3","slug":"video-youth-congress-protest-in-hansi-against-the-recent-lathi-charge-on-students-in-delhi-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में छात्रों पर पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज के विरोध में हांसी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में छात्रों पर पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज के विरोध में हांसी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली जंतर मंतर पर पिछले दिनों छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में हांसी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में छात्र साहिल लोचब सहित कई लोग घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस की मांग है कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की जाए।
कांग्रेस नेता पवन गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में आज हांसी में भी धरना-प्रदर्शन किया गया और अमित शाह का पुतला फूंका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के मामले में सरकार और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।