Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sanitation workers create a ruckus in Kharkhoda; stop contract workers from collecting garbage.
{"_id":"6a8d5ffaf804120ce804de47","slug":"video-sanitation-workers-create-a-ruckus-in-kharkhoda-stop-contract-workers-from-collecting-garbage-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"खरखौदा में सफाई कर्मियों का हंगामा, ठेका कर्मियों को कूड़ा उठाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरखौदा में सफाई कर्मियों का हंगामा, ठेका कर्मियों को कूड़ा उठाने से रोका
खरखौदा नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को उस समय तेज हो गया, जब उन्होंने ठेका कर्मियों को भी कूड़ा उठाने से रोक दिया गया। सांपला रोड पर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले ठेका कर्मियों से कूड़ा का काम शुरू करवाया गया था, लेकिन धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर काम बंद करवा दिया। विरोध होता देख नगर पालिका के सफाई निरीक्षक मौके से चलते बने।
सुबह करीब साढ़े दस बजे सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार की निगरानी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार के सफाई कर्मियों की मदद से सांपला रोड पर कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। शहर में जगह- जगह फैले कूड़े से हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया था। जैसे ही कूड़ा उठाने की इस कार्रवाई का हड़ताली कर्मचारियों को पता चला तो प्रधान मनबीर की अध्यक्षता में सफाई कर्मी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने ठेकेदार के सफाई कर्मियों को कूड़ा उठाने से इनकार करने को कहा और विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इस दौरान धरनारत सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाने की कार्रवाई को रुकवाते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों के विरोध के बाद सांपला रोड पर कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया गया। उधर कर्मचारियों का धरना 20वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान शालू, सोनू, सतीश, सुरेंद्र, बिजेंद्र, संजय कुमार, संता, सुमन, बाला देवी, ज्योति और मनोज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।