Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Elephant stops diesel tanker in Katghora: On honking horn, it ran towards tanker, blocking the highway for hal
{"_id":"6a8d5f8b9978d7ec6d0dfc19","slug":"video-kataghara-ma-thatal-na-raka-dajal-takara-harana-bjata-ha-takara-ka-ora-thaugdha-hatha-haiiva-para-aathha-ghata-jama-vadaya-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कटघोरा में दंतैल ने रोका डीजल टैंकर: हॉर्न बजते ही टैंकर की ओर दौड़ा हाथी, हाईवे पर आधे घंटे जाम; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटघोरा में दंतैल ने रोका डीजल टैंकर: हॉर्न बजते ही टैंकर की ओर दौड़ा हाथी, हाईवे पर आधे घंटे जाम; वीडियो
कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क पार कर रहे एक दंतैल हाथी ने डीजल टैंकर का रास्ता रोक दिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा और वाहन चालकों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, डीजल टैंकर कटघोरा की ओर से आ रहा था, तभी जंगल से निकलकर एक दंतैल हाथी सड़क पर आ गया और टैंकर के सामने खड़ा हो गया। चालक ने हाथी को हटाने के लिए हॉर्न बजाया तो हाथी भड़क गया और टैंकर की ओर दौड़ पड़ा। घबराए चालक ने वाहन को पीछे लेने की कोशिश की, लेकिन टैंकर का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। स्थिति बिगड़ती देख चालक और परिचालक टैंकर छोड़कर जंगल की ओर भाग गए और किसी तरह अपनी जान बचाई।
इस दौरान हाथी काफी देर तक सड़क के आसपास ही घूमता रहा। हाथी के सड़क पर होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में इन दिनों करीब 10 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। वन विभाग द्वारा हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। हाथी आसपास के खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसान रातभर जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं और हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं।
वन विभाग की टीम ने गांवों में मुनादी कराकर लोगों को हाथी के करीब न जाने की चेतावनी दी है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है। वन विभाग ने वन क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सावधानी बरतें, हॉर्न न बजाएं और हाथी के बेहद करीब जाकर उसे छेड़ने का प्रयास न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।