Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Kisan-Mazdoor Sangharsh Committee launched a protest against the Punjab government from Chabba village.
{"_id":"6a8d5e63dd77cf6fbd0d57b3","slug":"video-the-kisan-mazdoor-sangharsh-committee-launched-a-protest-against-the-punjab-government-from-chabba-village-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने चब्बा गांव से पंजाब सरकार के खिलाफ शुरू किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने चब्बा गांव से पंजाब सरकार के खिलाफ शुरू किया आंदोलन
पंजाब सरकार की नीतियों और किसानों-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने मंगलवार को चब्बा गांव से आंदोलन के नए चरण का आगाज किया। संगठन की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ फ्लेक्सियां लगाई गईं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि यह अभियान अमृतसर के आसपास के करीब 40 गांवों तक पहुंचाया जाएगा और लोगों को आंदोलन के लिए लामबंद किया जाएगा।
पंधेर ने बताया कि आने वाले दिनों में पंजाब के सभी जिलों में डीसी कार्यालयों के सामने एक दिवसीय मोर्चे लगाए जाएंगे। इसके बाद 14 से 18 सितंबर तक मंत्रियों के घरों के बाहर पांच दिवसीय बड़ा मोर्चा लगाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर रेलवे ट्रैक जाम करने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 23 फसलों पर एमएसपी देने की बात कही थी। संगठन की मांग है कि बासमती, आलू, मक्का, सरसों और कपास समेत अन्य फसलों को भी एमएसपी के दायरे में लाकर सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों और मजदूरों का कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई गई।
पानी और नशे के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा
पंधेर ने पंजाब के पानी के बंटवारे को रिपेरियन सिद्धांत के आधार पर करने, भूजल स्तर गिरने से रोकने के लिए रिचार्जिंग की व्यवस्था करने और कॉरपोरेट घरानों द्वारा पानी के दोहन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने पंजाब सरकार से लैंड पूलिंग नीति वापस लेने की भी मांग की।
नशे के मुद्दे पर उन्होंने सरकार से युवाओं को रोजगार देने और किए गए वादे पूरे करने की मांग की। उन्होंने पंजाब में पंजाबी भाषा को प्राथमिकता देने तथा सरकारी रोजगार में पंजाबियों के लिए 80 से 85 प्रतिशत आरक्षण की मांग रखी।
पंधेर ने कहा कि संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसान संगठनों के साथ सीधे बातचीत कर समस्याओं का समाधान करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि बातचीत से समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को आर-पार की लड़ाई में बदला जा सकता है। साथ ही पंजाबवासियों से आंदोलन में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।