विद्युत वितरण खंड चंदौली के अंतर्गत चकिया क्षेत्र में 33 केवी विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कराया।