{"_id":"6a8ec02639676b06d90c6b8f","slug":"video-abdakaranagara-sahamaii-ma-lgatara-thasara-rata-cara-thavana-ka-ghara-ka-paca-tal-taugdhakara-javarata-va-nakatha-uugdhae-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: सीहमई में लगातार दूसरी रात चोरी, दीवान के घर के पांच ताले तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: सीहमई में लगातार दूसरी रात चोरी, दीवान के घर के पांच ताले तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ाए
अंबेडकरनगर: अकबरपुर के सीहमई गांव में सोमवार रात हुई चोरी की घटना के महज 500 मीटर की दूरी पर चोरों ने मंगलवार रात दूसरी वारदात अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर बाउंड्री कूदकर घर में दाखिल हुए और चैनल समेत पांच ताले तोड़कर सोने की चेन, अंगूठी, पायल और करीब 20 हजार रुपये नकद समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।
बड़की सीहमई निवासी गौतम प्रसाद पुलिस विभाग में दीवान पद पर तैनात हैं। वर्तमान में परिवार के साथ बाराबंकी में रहते हैं। घर बंद रहता था और पड़ोस में रहने वाले भाई और भतीजे सुबह शाम लाइट जलाने के साथ मुख्य द्वार पर सफाई कर देते थे।। घर बंद होने का फायदा उठाकर मंगलवार रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पहले चैनल में लगा ताला तोड़ा। इसके बाद घर में दाखिल होकर अलग-अलग कमरों के ताले तोड़ दिए। अलमारियों व बक्सों में रखे जेवरात व नकद पार कर दिए। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे भतीजे विकास लाइट बंद करने पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे देखे। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल समेत घटनास्थल का जायजा लिया।
खास बात यह है कि एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी। सीहमई निवासी गीता तिवारी के घर सोमवार रात चोरों ने धावा बोलकर दो सोने की अंगूठियां, सोने के झुमके, सोने का झाला, मंगलसूत्र, चांदी के कलश, पांच पायल, चांदी की मूर्ति और चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान पार कर दिया था। घटना के समय गीता अपनेे मायके गई हुई थीं और घर बंद था। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।