{"_id":"6a8ebef1b4a63b91a70ebddb","slug":"video-narnaul-gaondi-jat-road-in-bad-shape-due-to-potholes-and-waterlogging-school-children-face-increased-difficulties-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल गड्ढों और जलभराव से बेहाल गांवड़ी जाट मार्ग, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल गड्ढों और जलभराव से बेहाल गांवड़ी जाट मार्ग, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी
नारनौल।
निजामपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम गांवड़ी जाट को जाने वाले मार्ग पर गड्ढों और जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भरने से हालात और खराब हो जाते हैं। इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग आवागमन करते हैं।
मुख्य सड़क से जुड़ा होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही भी बनी रहती है। जलभराव के चलते गड्ढों में पानी भर जाने से स्कूल बसों के टायर धंसने और बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों ने मार्ग की मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। बच्चों ने बताया कि बारिश में कच्चे रास्ते पर फिसलन के कारण विद्यालय आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय दुकानदार और गांवड़ी जाट निवासी संदीप के अनुसार समस्या दो माह से अधिक समय से बनी हुई है। स्कूल के बच्चों को आवागमन में ज्यादा परेशानी होती है। मार्ग की मरम्मत या पानी निकासी के लिए कोई समाधान किया जाए ताकी बच्चों महिलाओं और बुजुर्गों को रास्ते से गुजरने के लिए सुविधा मिल सके। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।