{"_id":"6a8ec0221f055c4aa8035dcb","slug":"video-canal-water-has-not-reached-the-pond-in-narnauls-islampura-livestock-face-a-drinking-water-crisis-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल इस्लामपुरा के जोहड़ में नहीं पहुंचा नहरी पानी, पशुओं के सामने पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल इस्लामपुरा के जोहड़ में नहीं पहुंचा नहरी पानी, पशुओं के सामने पेयजल का संकट
नारनौल। निजामपुर खंड के गांव इस्लामपुरा सहित दस गांवों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। बारिश न के बराबर होने के कारण जहां खेतों में बाजरे की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है, वहीं गांवों के जोहड़ भी सूखे पड़े हैं। इससे पशुओं के सामने भी पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।
नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान महावीर इस्लामपुर ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर क्षेत्र के सूखे जोहड़ों में नहरी पानी की नियमित आपूर्ति करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव इस्लामपुरा स्थित कच्चे जोहड़ को नहरी पानी की सप्लाई से जोड़ा गया था। इसके बावजूद जोहड़ में अब तक महज दो-तीन बार ही थोड़ा-बहुत पानी छोड़ा गया, जिससे यह कभी पूरी तरह नहीं भर पाया। वर्तमान में जोहड़ में एक बूंद पानी भी नहीं है।
महावीर इस्लामपुर ने कहा कि एक ओर क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नहरों में पानी ओवरफ्लो हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कई गांवों के जोहड़ पूरी तरह सूखे पड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से नहरी पानी की व्यवस्था की समीक्षा कर सूखे जोहड़ों तक पानी पहुंचाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश नहीं होने से बाजरे की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। किसानों को फसलों को बचाने के लिए पानी की जरूरत है। ग्रामीण रामौतार नंबरदार, संतोष गिरी महाराज, संदीप, राहुल, श्रीकांत, धूपसिंह, महीपाल, रोहताश, बाबूलाल और मातादीन सहित अन्य लोगों ने भी प्रशासन से क्षेत्र में नहरी पानी की नियमित आपूर्ति करवाने तथा सूखे पड़े जोहड़ों को भरवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।