Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: A new 150 meter long sliding zone has formed at Sialkot in Kheta Manmati population of 10,000 is at risk
{"_id":"6a8ec65d0a08986d63095bfd","slug":"video-chamoli-a-new-150-meter-long-sliding-zone-has-formed-at-sialkot-in-kheta-manmati-population-of-10000-is-at-risk-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: खेता मानमती के सुयालकोट में 150 मीटर का नया स्लाइडिंग जोन बना, संकट में दस हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: खेता मानमती के सुयालकोट में 150 मीटर का नया स्लाइडिंग जोन बना, संकट में दस हजार की आबादी
मंगलवार की शाम को देवाल- खेता मानमती के सुयालकोट में एक और करीब 150 मीटर का नया स्लाइडिंग जोन बन गया है। लगातार पत्थर व मलबा आने के कारण फिलहाल सड़क खुलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र के 12 गांवों के करीब दस हजार आवादी का तीन दिन से संपर्क कटा हुआ है।
सुयालकोट घाटी के दस हजार आवादी की एकमात्र लाइफ लाइन देवाल- खेता मानमती सड़क में मंगलवार की रात्रि को 150 मीटर नया भूस्खलन जोन बन गया है। यहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। सुयालकोट में पहले भी बड़े हिस्से में भूस्खलन होने से आए दिन सड़क बाधित हो जाती है। बीडीसी मेंबर हरेंद्र कोटेड़ी, मोपाटा के ग्राम प्रधान रूपसिंह कुंवर, गणेश जोशी, उर्वी दत्त जोशी आदि ने बताया कि सुयालकोट में एक और नया भूस्खलन जोन तैयार हो गया है। इस क्षेत्र के 12 गांवों का संपर्क कट गया है। फिलहाल सड़क खुलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। वहीं इस बारे में लोनिवि के ईई मनीष डोगरा ने बताया कि भूस्खलन जोन सुयालकोट में करीब 150 मीटर नया भूस्खलन जोन बन गया है। हालांकि यहां पर सड़क खोलने के लिए पोकलेन मशीन लगी हुई है। लेकिन सड़क खुलने में एक सप्ताह से अधिक समय लगने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।