{"_id":"6a8ec4301477ad385f022a6c","slug":"video-chamoli-two-day-autumn-sports-competition-begins-at-the-mini-stadium-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
पोखरी। विनायकधार मिनी स्टेडियम पोखरी में आज बुधवार से दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं कालेजों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ब्लॉक खेल समन्वयक अनूप सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका खो-खो में राइंका थालाबैड़ प्रथम, राइंका पोगठा द्वितीय और राइंका थालाबैड़ की टीम तृतीय रही। अंडर-14 बालिका कबड्डी में टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी प्रथम, राइंका उडामांडा द्वितीय और हाईस्कूल मसोली तृतीय रहा। अंडर-17 बालिका खो-खो में राइंका थालाबैड़ प्रथम, टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज पोखरी द्वितीय और एवीएम इंटर कॉलेज गुनियाला पोखरी तृतीय रहा। अंडर-17 बालिका कबड्डी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पोखरी प्रथम, हाईस्कूल मसोली द्वितीय और राइंका पोगठा तृतीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका बबीता भण्डारी, विक्रम कठैत, मनोज जोशी, विजय सिंह, गौरव पुरोहित, सतीश कुमार, महेंद्र सिंह बुटोला, देवेंद्र सिंह बर्त्वाल, सतीश नेगी, विजय पुरोहित, सुभाष सती, निभाई रहें हैं । फोटो सलंग्न
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।