{"_id":"6a8ec14893b33ab56e0feac5","slug":"video-una-swarn-singh-rana-targets-the-centre-over-reservation-and-ugc-amendments-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: स्वर्ण सिंह राणा ने आरक्षण और यूजीसी संशोधन को लेकर केंद्र पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: स्वर्ण सिंह राणा ने आरक्षण और यूजीसी संशोधन को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटली के पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह राणा ने केंद्र की मोदी सरकार की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से संबंधित प्रस्तावित बदलावों को लेकर कड़ा एतराज जताया है। उनके साथ रवि राणा ने भी केंद्र सरकार को जगाने की बात कही। पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर शिक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़े नियमों में किए जा रहे संशोधन का सबसे अधिक असर सामान्य वर्ग के युवाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वर्ण समाज के युवा पहले ही आरक्षण व्यवस्था की मार झेल रहे हैं और अब शिक्षा व्यवस्था में बदलाव करके उनके भविष्य को और कठिन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वर्ण सिंह राणा ने कहा कि आज स्वर्ण समाज के हजारों युवा अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में युवा, माताएं और बहनें अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सत्ता में बैठे नेताओं को उनकी आवाज सुनाई नहीं दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।