{"_id":"6a8ebf3903789b5961062626","slug":"video-students-were-taught-how-to-protect-themselves-from-cyber-fraud-in-champawat-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंपावत: छात्रों को सिखाई साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, नशे और सोशल मीडिया के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत: छात्रों को सिखाई साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, नशे और सोशल मीडिया के प्रति किया जागरूक
चंपावत। छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। छात्रों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली आधी-अधूरी और भ्रामक जानकारी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर अमल करने से पहले अपने सीनियर्स, माता-पिता या विषय विशेषज्ञों से जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही समाज में नई कुरीतियां भी पनप रही हैं। नशा घरेलू हिंसा, मानसिक अवसाद और अपराध जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे रहा है। इसके अलावा छात्रों को बताया गया कि तत्काल पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।