फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: होटल के कमरे में मिली युवक की लाश, संदिग्ध परिस्थिति में हुई माैत; ग्रामीणों ने किया हंगामा

Arun Parashar Updated Wed, 26 Aug 2026 07:14 PM IST

आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के मुबारिकपुर मोड़ के पास संचालित एक होटल के कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। युवक की मौत की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने होटल में कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से होटल की जांच कराकर उसे सीज कराने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और होटल के कमरे की जांच की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें