आगरा के एत्मादपुर कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तकिया चौराहे पर साउंड सिस्टम लगाया गया था। दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला सतोली निवासी 25 वर्षीय छोटू उर्फ दीपक साउंड बजने के स्थान पर अपने दोस्तों के पास रुक गया। तभी बारिश होने लगी। अचानक उसके हाथ मे लगी लीड में करंट आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन वहां मौजूद उसके साथी उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन हाईवे किनारे घर पर शव को ले आए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी देवेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई मोनू ने बताया कि छोटू घर से बाजार कुछ खाने की कहकर गया। वह प्राइवेट गाड़ी चलाता था। एसीपी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक मौत हुई है। पंचनामा भर आगे की कार्रवाई की जा रही है।