{"_id":"6a8e9e1f47f5b2950b036b00","slug":"video-solan-food-safety-sweet-shops-inspection-paneer-sweets-samples-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की दबिश, पनीर और मिठाइयों के सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा टीम की दबिश, पनीर और मिठाइयों के सैंपल भरे
Ankesh Dogra
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:34 PM IST
Link Copied
त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सोलन शहर में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न मिठाई की दुकानों की जांच की और वहां से पनीर, मिठाई तथा अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने मिठाई की दुकानों के गोदामों का भी जायजा लिया। टीम ने वहां रखी खाद्य सामग्री और तैयार की जा रही मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
मिठाई तैयार करने वाले कर्मचारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। विभाग की टीम ने कर्मचारियों को खाद्य पदार्थ तैयार करते समय स्वच्छता मानकों का पालन करने और खाद्य सामग्री को उचित तरीके से रखने के लिए भी कहा।
सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विभाग की ओर से लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय अधिक से अधिक खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं, ताकि उनकी गुणवत्ता की जांच की जा सके।
विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है। खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।