{"_id":"6a8e90a7ca41d7f0ae050230","slug":"video-amidst-the-light-drizzle-students-of-vasanta-college-presented-rabindra-sangeet-performances-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों के बीच वसंता कॉलेज की छात्राओं ने दी रवींद्र संगीत की प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों के बीच वसंता कॉलेज की छात्राओं ने दी रवींद्र संगीत की प्रस्तुतियां
राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में मंगलवार को वर्षा मंगल और कजरी महोत्सव मनाया गया। वरुणा-गंगा संगम तट पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की स्मृति पर सावन की हरितिमा और रिमझिम फुहारों के बीच महाविद्यालय परिसर रवींद्र संगीत और लोकगीतों की मधुर स्वरलहरियों से गुंजायमान रहा। छात्राओं ने मनमोहक समूह नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की। पारंपरिक परिधानों में परिसर का पद-प्रदक्षिणा किया। छात्राओं ने पंचतत्व स्वर्णिमा (पृथ्वी) , साक्षी कोरी (जल), अग्रिमा मिश्रा (अग्नि), प्रीति कुमारी (वायु) और आश्रि स्मिता (आकाश) का प्रतिनिधित्व करते हुए कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने स्वागत वक्तव्य में कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1928 में शांति निकेतन में प्रकृति और वर्षा ऋतु के स्वागत के लिए वर्षा मंगल की परंपरा शुरू की थी, जिसमें उन्होंने कृषि संस्कृति और प्रकृति-प्रेम को पिरोया था। मुख्य अतिथि वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।