मेरठ में एक हत्या के मामले को लेकर पुलिस सतर्क दिख रही है। दरअसल यहां के पटेल नगर में हिस्ट्रीशीटर हाजी गल्ला के बेटे ने अजय नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय बीजेपी नेता पुलिस से उलझ गए और अजय के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। यही नहीं उन्होंने यहां तक की धमकी दे देते हुए कह दिया कि आरोपियों के घर की गिरफ्तारी हो जानी चाहिए नहीं तो हालात संभालने के लिए तैयार रहे।