बरेसर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में रॉड और डंडो से पिटकर हत्यारों ने प्रमोद राजभर की हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी होने पर रविवार को सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष रूद्रराजन राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान थानाध्यक्ष के नहीं पहुंचने से नाराज प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर 2.55 बजे जहूराबाद- बाराचवर मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष के बाद दोपहर 3.20 बजे जाम समाप्त हो गया। इधर, शनिवार की शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर सीधे गौसपुर श्मशानघाट पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया।