{"_id":"6a8bf3a9af118e7dde06c825","slug":"video-dr-rajinder-kumar-bansal-assumed-the-office-of-vice-chancellor-of-baba-farid-medical-university-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉ. राजिंदर कुमार बांसल ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का वीसी पद संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. राजिंदर कुमार बांसल ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का वीसी पद संभाला
फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के नवनियुक्त वाइस चांसलर डॉ. राजिंदर कुमार बांसल ने सोमवार को आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। एक दिन पहले रविवार को पंजाब के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के चांसलर गुलाबचंद कटारिया ने डॉ. राजिंदर कुमार बांसल को वाइस चांसलर नियुक्त किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी की थी।
सोमवार सुबह विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर शहर की सामाजिक संस्थाओं, विश्वविद्यालय अधिकारियों, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद वाइस चांसलर डॉ. राजिंदर कुमार बांसल ने अपनी नियुक्ति के लिए पंजाब सरकार और राज्यपाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें महान सूफी संत बाबा शेख फरीद जी की पावन धरती पर सेवा करने का अवसर मिला है, जो उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा विश्वविद्यालय और इससे जुड़े संस्थानों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।