{"_id":"6a8becca4de31381d5092665","slug":"video-sub-inspector-rescues-three-youths-from-a-car-engulfed-in-flames-all-three-are-safe-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धू-धू कर जलती कार से तीन युवकों को एसआई ने निकाला, तीनों सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धू-धू कर जलती कार से तीन युवकों को एसआई ने निकाला, तीनों सुरक्षित
कुबेरपुर (आगरा)। रविवार देर रात करीब 12:50 बजे एनएच-19 पर भागूपुर पुल के ऊपर ओवरटेक करने के प्रयास में एक क्विड कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलटते ही कार में आग लग गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। मौके पर गश्त कर रहे थाना एत्मादपुर के उप निरीक्षक अवनीश अग्निहोत्री ने जान की परवाह किए बिना कार का शीशा तोड़कर तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। इससे उनकी जान बच गई।
फिरोजाबाद के कोटला निवासी जतिन (20) पुत्र परविंदर कुशवाह, पवन (20) पुत्र सुनील और रुद्र (22) पुत्र मनीष पचौरी कार में सवार थे। रुद्र कार चला रहा था। बताया गया है कि फिरोजाबाद की ओर से आगरा जाते समय भागूपुर पुल पर ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई।
घटना के समय उप निरीक्षक अवनीश अग्निहोत्री हमराह आरक्षी के साथ कांवड़ ड्यूटी में गश्त कर रहे थे। धू-धू कर जलती कार देखकर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। कार के अंदर से चीख-पुकार सुनाई देने पर उन्होंने बिना देर किए शीशा तोड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तीनों घायलों को थाना मोबाइल से तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस के अनुसार उपचार के बाद तीनों की हालत खतरे से बाहर है। फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग बुझाई। जले हुए वाहन को हाईवे से हटवा दिया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।