{"_id":"6a8becbdf9756aa7440eb095","slug":"video-overnight-rain-wreaks-havoc-in-iradatnagar-fields-threshing-grounds-and-roads-submerged-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इरादतनगर में रातभर बारिश ने मचाई आफत, खेत-खलिहान और सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इरादतनगर में रातभर बारिश ने मचाई आफत, खेत-खलिहान और सड़कें जलमग्न
इरादतनगर। देर रात हुई झमाझम बारिश ने इरादतनगर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। लगातार बारिश के बाद कई सड़कें पानी से लबालब हो गईं,स्कूलों में भी जलभराव हो गया।वहीं खेतों में भी पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। जलभराव के कारण सुबह राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। खेतों में खड़ी फसलों के आसपास पानी जमा होने से किसानों को फसल खराब होने की आशंका सताने लगी है।क्षेत्रीय किसान बनवारी लाल त्यागी, सुरेन्द्र सिंह,शिव सिंह आदि का कहना है यदि पानी की जल्द निकासी नहीं हुई तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ, वहीं जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। किसानों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।