{"_id":"6a8bf1b257ae61778c052705","slug":"video-blramapara-ma-bhaugdha-ka-bugdha-ma-ghasa-tathaaa-bhagathaugdha-sa-88-bhaugdha-ka-mata-13-ghayal-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में भेड़ों के बाड़े में घुसा तेंदुआ, भगदड़ से 88 भेड़ों की मौत; 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में भेड़ों के बाड़े में घुसा तेंदुआ, भगदड़ से 88 भेड़ों की मौत; 13 घायल
यूपी के बलरामपुर में रविवार की आधी रात भेड़ों के बाड़े में एक तेंदुआ घुस गया। इससे करीब 200 भेड़ों के झुंड में दहशत से भगदड़ मच गई। घटना में 88 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 13 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत से पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
घटना नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड संख्या-10 खदगौरा की है। यहां के निवासी कन्हैयालाल पाल और उनके भाई विजय पाल ने बताया कि उनकी भेड़ें चारदीवारी से घिरे बाड़े में बंधी थीं। आधा रात के करीब तेंदुआ बाड़े में घुस आया। तेंदुए को देखकर भेड़ों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान कई भेड़ें एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं, जबकि तेंदुए ने भी कुछ भेड़ों पर हमला किया। सुबह बाड़े में 88 भेड़ें मृत मिलीं और 13 गंभीर रूप से घायल थीं।
घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए को लेकर दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के बीच तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय है। ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए की तलाश कर उसे पकड़ने के लिए तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।