{"_id":"6a8bf13388fb23e22304b823","slug":"video-crowds-thronged-shiva-temples-on-the-last-monday-of-sawan-in-budaun-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक
Mukesh Kumar
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:52 PM IST
Link Copied
बदायूं में सावन के अंतिम सोमवार होने के कारण हजारों शिवभक्त कछला से गंगाजल भरकर लाए, जिन्होंने सोमवार को शहर के बिरुआवाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत जिले के अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया। अंतिम सोमवार को शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह रहा। जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। शहर के गौरी शंकर देवालय, बिरुआवाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर समेत कई शिवालयों में दिन भर शिवभक्तों की लाइन लगी रहीं। उधर, ग्रामीण इलाकों के शिवमंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिरों के बाहर फूल, बेलपत्र आदि भी जमकर बिके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।