{"_id":"6a8bedbc671c8d1e7903983f","slug":"video-kanpur-crowds-throng-dyodhi-ganga-ghat-robust-security-arrangements-in-place-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ड्योढ़ी गंगा घाट पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ड्योढ़ी गंगा घाट पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
सावन के अंतिम सोमवार पर ड्योढ़ी गंगा घाट पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर पहर से ही आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे।
हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के जयकारों से घाट गूंजता रहा। स्नान के बाद भक्त गंगाजल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। भीड़ को देखते हुए महाराजपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। घाट पर पुलिस, पीएसी और गोताखोर तैनात रहे। भारी वाहनों को दो किमी और बाइकों को एक किमी पहले ही रोक दिया गया तथा पुलिस लगातार लाउडस्पीकर से गहराई में न जाने की अपील करती रही।
तीसरे सोमवार को दो किशोरों के डूबने की घटना के बाद इस बार विशेष सतर्कता बरती गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।