मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते शहर में बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इन दिनों अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या डेढ़ गुना से अधिक बढ़ गई है। ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश की शिकायतें आम हो गई हैं, वहीं बच्चों में टाइफाइड और पीलिया के मामले भी सामने आ रहे हैं।