{"_id":"6a8d14f5b2785d22e6016b95","slug":"video-abdakaranagara-ma-cana-ltha-taraka-oura-sakal-bsa-ma-aamana-samana-takakara-bcaca-ka-malma-cata-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में चीनी लदे ट्रक और स्कूल बस में आमने-सामने टक्कर, बच्चों को मालूमी चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में चीनी लदे ट्रक और स्कूल बस में आमने-सामने टक्कर, बच्चों को मालूमी चोटें
अंबेडकरनगर में मालीपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर सुल्तानपुर के अखंड नगर इलाके में मंगलवार को चीनी लदे ट्रक और रेडियंट स्कूल, जलालपुर की बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे के समय स्कूल बस में करीब दो दर्जन बच्चे सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी बच्चों को स्कूल भेज दिया गया।
हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की जानकारी है। राहत की बात यह रही कि हादसा बड़ा होने के बावजूद सभी बच्चे और अन्य लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।