{"_id":"6a8d11eb26d92d35b70bf28b","slug":"video-despite-spending-money-like-water-in-mamdot-a-daughter-could-not-save-her-mother-from-cancer-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी कैंसर से मां को नहीं बचा सकी बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी कैंसर से मां को नहीं बचा सकी बेटी
फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला निवासी बिमला ने बताया कि उनकी मां कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। उनके इलाज के लिए परिवार ने अपनी जमीन तक बेच दी। मां का इलाज करवाने के लिए उन्हें बठिंडा, मुक्तसर, फरीदकोट और श्रीगंगानगर के विभिन्न अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बिमला ने बताया कि मां के इलाज में परिवार की जमा पूंजी खत्म हो गई और अब उनके सिर पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज चढ़ चुका है। उनका कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद इलाज के दौरान सरकार की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। परिवार ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।