हज हाउस की दीवारों को भगवा रंग से पेंट कराए जाने पर समाजवादी पार्टी ने सूबे की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। रामपुर में पार्टी के सीनियर लीडर आजम खान ने कहा, 'किसी दिन हम देखेंगे कि मस्जिदों को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है।यही नहीं आजम खान ने कहा कि इस साल पहले की तुलना में हाजियों की संख्या में भी कमी आई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भी सरकार जिम्मेदार है।