यूपी के पीलीभीत में बाघ के हमले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। पिछले चार दिन में तीन लोगों को बाघ अपना शिकार बना चुका है जबकि बीते नौ महीनों में 18 लोगों की जान जा चुकी है। गांववालों की मांग है कि बाघ को नरभक्षी घोषित कर उसे मार दिया जाए जबकि वन विभाग और प्रशासन बाघ को दबोचने की कोशिशों में लगे हैं।