फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Haryana singer Ankit Balian shot dead in Shamli; four assailants carried out the attack.

यूपी: हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोलियों से भूनकर हत्या, चार हमलावरों ने की वारदात

Wed, 26 Aug 2026 07:52 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 26 Aug 2026 07:52 PM IST
सार

Murder In Shamli: शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी अंकित बालियान हरियाणा में सिंगर थे और कई चर्चित गाने गए थे। वह कुछ समय से गांव आए हुए थे। बुधवार शाम जिम से निकलते ही चार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं।

विज्ञापन
UP: Haryana singer Ankit Balian shot dead in Shamli; four assailants carried out the attack.
अंकित बालियान की फाइल फोटो। मौके पर पड़ा खोखा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से बाहर निकले हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान (35) की बुधवार शाम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पिस्टलों से 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग से आसपास का इलाका दहल गया। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। अंकित बालियान पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन


UP: Haryana singer Ankit Balian shot dead in Shamli; four assailants carried out the attack.
पंचायत चुनाव लड़ने की थी तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
बंतीखेड़ा के मूल निवासी अंकित बालियान हरियाणा के सोनीपत में रहते थे और वहां सिंगर थे। पिछले कुछ समय से वे गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार शाम वह रोज की तरह शामली में जिम में एक्सरसाइज करने आए थे। शाम करीब पौने सात बजे जिम से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। उसी समय चार हमलावरों ने पिस्टलों से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। उन्हें पांच गोलियां लगीं और वहीं गिर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Haryana singer Ankit Balian shot dead in Shamli; four assailants carried out the attack.
मौके पर मिला खोखा। - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोग उन्हें सीएचसी शामली ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। फोरेंसिक टीम ने आकर भी सबूत एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 


 
विज्ञापन

UP: Haryana singer Ankit Balian shot dead in Shamli; four assailants carried out the attack.
जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
भरी कोर्ट में गोली मारेंगे 
अंकित बालियान 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने को लेकर चर्चा में आए थे। बताया गया है कि वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

परिजनों ने लगाया जाम, किया हंगामा
अंकित बालियान की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शहर में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर वर्मा मार्केट के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी, जाम नहीं खोला जाएगा। हत्यारों के पकड़े जाने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि हत्यारों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर भी जांच की जा रही है। 


ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: 18 लाख के 72 हजार नशीले कैप्सूल व 549 इंजेक्शन समेत तीन गिरफ्तार; नशेड़ियों को करते थे सप्लाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed