बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। अब पूर्वी यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने हत्या की फिराक में आए दिन तीन बदमाशों में से दो को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा है। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है, जबकि एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।