वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा आरती के बाद भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। आलम ये रहा कि पैर आगे बढ़ाने की जगह नहीं मिली और भक्त जैसे तैसे आगे बढ़ते नजर आए। बताते चलें कि गंगा आरती के दो प्रमुख घाटों पर सांकेतिक आरती की गई जिसके कारण अस्सी घाट पर ज्यादा भीड़ देखने को मिली।