बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का जत्था देर रात तक काशी पहुंच रहा है। रात को भक्त कतारबद्ध होकर बाबा का दर्शन कर रहे हैं और हर हर महादेव का उद्घोष कर रहे हैं। बता दें कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेटिंग के इंतजाम कर रखे हैं भक्त इससे गुजर रहे हैं और उत्साह प्रकट कर रहे हैं।