फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 August 2026 Major Event

आज के दिन: युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

Thu, 27 Aug 2026 05:50 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 27 Aug 2026 05:50 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 27 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
27  August 2026 Major Event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 27 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही यूपी में महिलाओं के लिए बस यात्रा  मुफ्त रहेगी। 

विज्ञापन

युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय खेल दिवस से दो दिन पहले 27 अगस्त को देशभर के 1500 से अधिक स्थानों पर मौजूद खिलाड़ियों और युवाओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 'खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ' का हिस्सा होगा, जिसे खेल मंत्रालय की प्रमुख पहल बताया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
रक्षाबंधन के चलतेउत्तर प्रदेश में महिलाओं की बस यात्रा फ्री रहेगी। महिलाएं 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम  की बसों में एक सहयोगी के साथ बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए 'एंटी रोमियो स्क्वाड' प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहेगा और बस चालकों की निगरानी की जाएगी ताकि नशे की हालत में कोई वाहन न चला सके। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ नमो भारत के 47 अतिरिक्त फेरे
रक्षाबंधन के त्योहार पर दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा का एलान किया है। 27 और 28 अगस्त को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए दोनों दिनों में कुल 47 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप्स संचालित की जाएंगी। इन दोनों दिनों में नमो भारत ट्रेनें हर आठ मिनट में उपलब्ध होंगी। दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों आज हड़ताल पर रह सकते हैं। पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा सांझा मुलाजिम मंच ने इसका एलान किया है। 

हमीरपुर में नशा विरोधी जागरूकता रैली
हिमाचल प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 27 अगस्त को हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम करीब 4:00 बजे हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं के अलावा सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और शहर की विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed