फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण बरेका अंडरपास बंद, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 01:06 PM IST

शुक्रवार को दिनभर हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बरेका अंडरपास में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। जलजमाव इतना बढ़ गया कि वहां से गुजरना खतरनाक हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बरेका प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा के दृष्टिकोण से अंडरपास के दोनों सिरों को बंद कर दिया। प्रशासन ने अंडरपास के प्रवेश और निकास द्वार पर रस्सी तथा पेड़ की टहनियां रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, ताकि कोई वाहन या व्यक्ति गलती से जलजमाव वाले क्षेत्र में न प्रवेश कर सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें