फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

प्रगति चंद Updated Mon, 07 Apr 2025 11:16 PM IST

वाराणसी में काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में उपशास्त्रीय गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा कलाकार मास्टर वेदांग अग्रवाल ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने सबसे पहले राग खमाज में एक छोटा खयाल, 'श्याम सुंदर कैसी बांसुरी बजाई है' का गायन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राग पीलू में एक बनारसी दादरा,' सांवरिया प्यारा रे मोर गाकर वहां बैठे श्रोताओं से खूब तालियां बजवाई और वाह -वाही लूटी उसके बाद 'सांसों की माला में' तथा अंत में 'आईगिरी नंदिनी' गाकर कार्यक्रम को समाप्त किया। तबला पर जय मिश्रा तथा हार्मोनियम पर गौरव मिश्रा ने कुशल संगत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें