कोचिंग सेंटरों की पड़ताल में निकले डीएम-एसपी सुल्तानपुर। लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को वाणिज्यिक भवन में हुए अग्निकांड के बाद मंगलवार को डीएम इंद्रजीत सिंह व एसपी चारू निगम संयुक्त रूप से शहर में संचालित कोचिंग सेंटर की जांच में निकले। अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि जिले में 196 कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इसके लिए तीन दिन का अभियान चलाकर एनओसी की जांच की जा रही है। एनओसी के बगैर चल रहे कोचिंग सेंटरों को नोटिस दिया जाएगा।