वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के मडै़या गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए। उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मुख्य मार्ग पर हादसे के बाद काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को हटवाकर रास्ता सुचारू कराया।