फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज बोले- चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, पर पहले अपने अंदर झांके विपक्ष; VIDEO

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि इस घटना से वह खुद आहत हैं। पूरी पार्टी और हर रामभक्त को दुख पहुंचा है, लेकिन सरकार मामले में सख्त कार्रवाई भी कर रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि चढ़ावा चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राजनीति करने वाले विपक्ष को पहले अपने अंदर झांकना चाहिए। जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई और प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। विपक्ष ने 2024 में भ्रम फैलाकर कुछ सीटें जीत लीं, मगर अब उनकी चाल नहीं चलेगी। पंचायत चुनाव से जुड़े सवाल पर कहा कि आयोग इस बारे में निर्णय लेगी। महिलाओं की दावेदारी से जुड़े सवाल पर कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति पहले से सचेत है। जहां भी संभव होगा, उन्हें पूरा मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें