बांग्लादेश में हिंदू उत्पीड़न के विरुद्ध पांच दिसंबर को होने वाले आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर तामेश्वरनाथ मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शुक्ल और प्रदीप सिसोदिया के नेतृत्व में हुई। बैठक में प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख मौजूद रहे। जिसमे यह रणनीति बनी की पांच दिसंबर को दिन में 12,30 पर कलेक्ट्रेट पर जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमे तामेश्वरनाथ मंडल से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे।