{"_id":"674dfe658325d7afbe0f02ff","slug":"video-baba-kalbhairav-kashi-ke-kotwal-decorated-karan-and-56-types-of-sweets-were-offered-to-him","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ कारन शृंगार, चढ़ाया गया 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का हुआ कारन शृंगार, चढ़ाया गया 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग
काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का सोमवार को वार्षिक कारन शृंगार किया गया। 108 मदिरा की बोतलों के शृंगार के साथ बाबा को 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया। देर रात तक भक्त बाबा के कारन शृंगार के दर्शन करते रहे। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और कारन से सजाया गया था। सोमवार को भोर में बाबा कालभैरव को सिंदूर और तेल का लेपन किया गया। काशी के कोतवाल के विग्रह को दूध और दही से स्नान कराने के बाद पंचमेवा का भोग लगाया गया। नवीन वस्त्र और आभूषण के साथ ही फूलों से बाबा का भव्य शृंगार हुआ। महंत मोहित योगेश्वर और सुनील दुबे ने बाबा कालभैरव को 56 प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों के साथ ही कारन से सजाया गया था। इसके बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बाबा कालभैरव का जयकारा लगाते हुए भक्तों की कतार दर्शन के लिए आगे बढ़ रही थी। शयन आरती तक श्रद्धालुओं ने बाबा कालभैरव के दर्शन किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।