मेरठ के इस्माइल नेशनल महिला महाविद्यालय के पास भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तथा महिला सशक्तिकरण का विरोध करने वाली कथित कुत्सित मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस के विरोध में महिला जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति कर रही है, जिसका विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की बात कही।