फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पृथ्वी दिवस पर छात्रों को जल संरक्षण का संदेश, पानी बचाने की दिलाई शपथ

Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Apr 2026 11:41 AM IST

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को एनवायरमेंट क्लब की ओर से मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, शिव शक्ति नगर में पृथ्वी दिवस संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सावन कनौजिया ने कहा कि यदि हमारी नदियां, कैनाल और नहरें सूख गईं तो जीवन कठिन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर इसी तरह पानी की बर्बादी जारी रही तो एक अध्ययन के अनुसार वर्ष 2050 तक मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहर डूब सकते हैं। उन्होंने कहा कि पानी बचाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह जल संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को पानी संरक्षण से जुड़ा एक वीडियो भी दिखाया गया, जिससे उन्हें जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल वीनू अग्रवाल, शिल्पी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में सावन कनौजिया के साथ लक्ष्य निचंत, अमरा नदीम, विधि, हर्षिता सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें