फार्मासिस्टो से ड्यूटी लिस्ट के अनुरूप ही कार्य कराया जाने, वेतनमान में वृद्धि सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन करने के बाद मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सीएमओ डॉ. राहुल सिंह को साैंपा गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धीराम विश्वकर्मा ने बताया कि धरना-प्रदर्शन का मुख्य कारण प्रदेश में कार्यरत फार्मासिस्टो को संवर्ग में उच्च पदों के वेतनमान, पद योग्यता और कार्य दायित्व के अनुरूप प्रदान नहीं करना है।