फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, गृहमंत्री के बयान पर आक्रोश

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 06:54 PM IST

डॉ भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री के बयान का विरोध कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर के मुंशीपुरा से हिरासत में ले लिया।जिसके बाद सभी को शहर कोतवाली लाया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर नगर के मुंशीपुरा में सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम और छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश भारती सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हाथों में डा.भीमराव आंबेडकर का चित्र लेकर गृहमंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के कोशिश करने लगी। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नाेंकझोंक हुई। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाकर सभी को कोतवाली लाई। जिसके बाद सभी को पुलिस लाइन लाया गया। जहां शाम को मुचलका भरवाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों में मयंक पांडेय,राजेश यादव, मनीष यादव,मंजीत यादव,राहुल,विवेक सिंह ,नफीस,कृष्णा यादव,संदीप अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पूरे शहर में सुरक्षा के मद्देनजर नगर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा,भीटी,मिर्जाहादीपुरा सहित कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें