फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने लगाया जल जीवन मिशन में सरकारी धन लूटने का आरोप; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Feb 2026 07:37 PM IST

आप जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय ज्ञापन में जल जीवन मिशन को लेकर आरोप लगाया कि नल केवल कागज़ों में ही चल रहा है, वास्तव में पानी नहीं आता है, जो जनता से खुला धोखा है। हर घर नल से जल योजना में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधूरे कार्यों और कागजी खानापूर्ति की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह आरोप लगाते हुए कहा कि मऊ जनपद के कई गांवों और नगर के अनेक वार्डों में पाइपलाइन का कार्य अधूरा पड़ा है। सैकड़ों घर आज भी नल कनेक्शन से वंचित हैं, और जहां नल लगे हैं वहां एक बूंद पानी नहीं आता। इसके बावजूद सरकारी फाइलों में काम पूरा दिखाकर करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया गया है। इस दौरान एके सहाय, हैदर अली, रवि कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें