कलेक्ट्रेट पर सोमवार को यूजीसी बिल लागू कराने की मांग को लेकर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।साथ अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार द्वारा यूजीसी 2026 कानून बनाया गया। लेकिन सुप्रिम कोर्ट ने उसपर रोक लगा दी है। ऐसे में हमारी मांग है कि उसको लागू किया जाय। प्रदर्शन में मुख्य रुप से अखिलेश यादव, गजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार रावत, ज्ञानचंद सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।