निचलौल तहसील पर क्षेत्र के हरदी गांव के लोगों ने भाकपा माले के पदाधिकारियों के साथ विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीण एसडीएम को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने मांग पत्र के जरिए गांव में लगे ट्रांसफार्मर और तार बदलने की मांग की। इन लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।